अनुराग कश्यप की कौन सी फिल्म है २१वी सदी को बेहतरीन फिल्म ?
अनुराग कश्यप एक बेहतरीन डायरेक्टर है उनको बहुत संघर्ष करना पड़ा यहाँ तक पहुंचने में | वो कई विदा में एक्सपर्ट है | वो एक बेतरीन राइटर , और प्रोडूसर भी है | पहले टीवी सीरियल में लिखते थे | सबसे पहले इन्हे राम गोपाल वर्मा के साथ सह लेखक सत्या फिल्म के लिए जुड़े |फिर इनकी फिल्म आयी ब्लैक फ्राइडे और धीरे -धीरे ये आगे बढ़ते गये | और इनकी पहचान देव दी से मिली | और २०१२ में इन्होने ने गैंग ऑफ़ वासेपुर बना के तहलका ही मचा दिया | ये एक आर्ट और कमर्सिअल फिल्म का मिक्स था | जो लोगों को बहुत पसंद आया | यहाँ तक की अभी तक लोगों के इसके डायलॉग याद है | बहुत से मेम्स शेयर होते रहते है |
दी गार्डियन की सदी के १०० बेहतरीन फिल्म में केवल एक भारतीय फिल्म-
दी गार्डियन की सदी के १०० बेहतरीन फिल्म में केवल एक भारतीय फिल्म को शामिल किया गया है | और वो मनोज बाजपेयी और नवाजद्दीन और ऋचा चड्डा अभिनीत फिल्म गैंग ऑफ़ वासेपुर है |और अनुराग ने इंस्टाग्राम पे ये खबर पोस्ट की है और तो और गैंग ऑफ़ वासेपुर को ५९ स्थान मिला है | अनुराग एक बड़े ईमानदार फिल्म मेकर है | उन्होंने आगे ये भी लिखा की ” ये मेरी लिस्ट नहीं है इस लिस्ट कई ऐसी फिल्म से है जो मेरी पसंदीदा है और वो मेरी फिल्म से नीचे के स्थान के हक़दार नहीं है ‘’
गैंग ऑफ़ वासेपुर फिल्म कोयला माफिया पे केंद्रित थी | और २०१२ में इसे प्रदर्शित किया गया था | जिस तरह इस फिल्म को अनुराग परदे पे प्रदर्शित किया है वो बेहतरीन है | और मनोज बाजपेयी का किरदार बेहतरीन है | उन्होंने इसको बहुत अच्छे से निभाया भी है | नवाजुद्दीन भी बहुत प्रभावी लगे है | पियूष मिश्रा और ऋचा चड्डा ने भी उम्दा एक्टिंग की है |
आप इसे पढ़ना भी पसंद कर सकते हैं:रानू मंडल- स्टेशन पे एक प्यार का नगमा है गाने वाली महिला को मिला बॉलीवुड में अवसर ?