बच्चे और हवा में डिलीवरी और आजीवन फ्री हवाई यात्रा –
ये खबर सुनके शायद आप चौक गये होंगे लेकिन ये खबर कोई झूठ खबर नहीं है | हुआ ये की दिल्ली से बंगलुरु आ रहे इंडिगो प्लेन में एक महिला ने बेटे को जन्म दिया है | दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट 6 E 122 में बुधवार शाम 7.40 बजे बच्चे का जन्म हुआ। बच्चा प्रीमेच्योर है। हालांकि, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डिलीवरी के दौरान फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रहा। यह प्लेन शाम 7.40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। ये डिलीवरी प्लेन में ही सफर कर रही एक डॉक्टर ने करवाई |बच्चे की प्लेन में कई फोटे वायरल हो रही है |इस बच्चों को आजीवन फ्री हवाई यात्रा का तौफा एयरलाइन्स ने दिया है
प्लेन में जन्मे बच्चों को फ्री हवाई यात्रा की सहूलियत देना क्या नियम है –
आमतौर प्लेन में जो भी बच्चा पैदा होता है उसको प्लेन की कंपनी ताउम्र फ्री हवाई यात्रा का तौफा देती है |इस बच्चे को भी ये तौफा मिलेगा | और प्लेन जैसे ही बंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरा बच्चे और उसका माता का इंडिगो एयरलाइन के कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया है |बच्चा और माँ पूरी तरह से स्वस्थ है |
लेकिन ऐसा नहीं है हर एयरलाइन कंपनी इसके लिए बाध्य है लेकिन ज्यादातर ये सहूलियत होने वाले बच्चे को देती है क्योकि ये घटनाये ज्यादा नहीं होती है | सबसे पहली बात इससे एक तो पहले प्लेन कंपनी की छवि बनती है की ये एक बहुत बहुत देखभाल करने वाली ब्रांड है | वैसे ये पहली घटना नहीं है प्लेन में बेबी का जन्म लेना ऐसा कई बार हो चूका है |
हजारों फ़ीट ऊंचे प्लेन में डिलीवरी में डॉक्टर क्या हुई परेशानी –
डॉक्टर शैलजा वल्लभनेनी उस दिन के बारे में सोचती हैं तो वो यकीन नहीं कर पातीं। उन्होंने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए जमीन से हजारों फीट ऊपर उड़ते विमान में बच्चे की डिलीवरी करवाई है। डिलीवरी करवाने के लिए उन्हें उस वक्त विमान में केवल कैंची, सैनिटाइजर, पट्टी ही मिल पाई थी।
शायद ये भारत का पहला बच्चा है, जिसने अपनी आंखें आसमान में खोली हैं|लेकिन विमान के यात्री इसमें भरपूर सहयोग दे रहे थे | और इन्होने एक प्लास्टिक सर्जन से भी थोड़ी मदद ली जो उस विमान में मौजूद थे |रही बात नियम और कानून की तो वो बदलते रहते है |इसलिए आप जब भी टिकट फार्म भरे तो उसमे प्रोफेसन के कॉलम को जरूर भरे क्योकि विषम परिस्थतियों में आपका प्रयोग हो सकता है |
आप इसे पढ़ना भी पसंद कर सकते है:-सबसे अच्छा ऑक्सीमीटर कौन सा है ?