कजाकिस्तान और दुनिया का रहस्य –
कजाकिस्तान एक देश नाम तो आपने सुना ही होगा। आज यहाँ के एक अनोखे गांव के बारे में बताने जा रहे है। वैसे तो दुनिया कई तरह के रहस्यों से भरी पड़ी है। ऐसी कई चीजें हैं, जिनका जवाब आज तक कोई नहीं दे पाया है। वैज्ञानिक भी ऐसी कई रहस्यमयी पहेलियों का जवाब ढूंढते हुए थक जाते हैं। कुछ ऐसा ही रहस्य छिपा है कजाकिस्तान के एक अनोखे गांव में। यहां के लोग कई-कई दिनों तक सोते रहते हैं।
उत्तरी कजाकिस्तान के कलाची गांव के लोग रहस्यमयी तरीके से सोने की बीमारी से पीड़ित हैं।जब ये लोग एक बार सो जाते हैं तो कई दिनों और महीनों तक नहीं उठते। इस कारण से बाहर एक लोग यहां के निवासियों को कुम्भकर्ण के रिश्तेदार कहते हैं। कलाची गांव से कई दिनों तक सोने का पहला मामला साल 2010 में सामने आया था। कुछ बच्चे अचानक स्कूल में गिर गए थे और सोने लगे थे। इसके बाद इस बीमारी के शिकार लोगों की संख्या बढ़ने लगी। तभी से वैज्ञानिक इस गांव पर रिसर्च कर रहे हैं।
वैसे कई वैज्ञानिक और डॉक्टर्स इस बीमारी पर रिसर्च कर रहे हैं, पर अभी तक इसका सही कारण उनको भी नहीं पता चल पाया है। वहीं कुछ डॉक्टर्स का कहना है की ये सब प्रदूषित पानी की वजह से हो रहा है। रहस्यमयी तरीके से सोने की वजह से इस गांव को Sleepy Hollow भी कहा जाने लगा है।
कज़ाख़िस्तान के बारे में जानते है –
कज़ाख़िस्तान यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था।1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया।सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है।यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्से में कज़ाख़स्तान की भूमि यायावर जातियों के साम्राज्य का हिस्सा रही है।
अजीबोगरीब है ये बीमारी या कुछ और –
ये रहस्यमयी गांव उत्तरी कजाकिस्तान में है। यहां की आबादी करीब 600 है और इस बीमारी से गांव के लगभग 14% लोग पीड़ित हैं। इस गांव के लोगों की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है की जिनको भी ये बीमारी है उनको पता ही नहीं चलता की वो सो गए हैं। मतलब ये लोग कहीं भी सोते हुए पाए जाते हैं, जैसे मार्केट, स्कूल, सड़कों, पार्कों कहीं भी इनको नींद आ जाती है और ये कई दिनों तक के लिए सो जाते हैं।
इसका कारण क्या है –
कजाकिस्तान का यह गांव यूरेनियम की बंद हो चुकी खदान के पास स्थित है। जिसमें से जहरीला रेडिएशन होता रहता है। कई लोगों के मुताबिक शायद इस खदान की वजह से ही लोगों को ऐसी अजीब बीमारी हुई है। वैसे गांव में रेडिएशन की कोई खास मात्रा नहीं है। वहीं डॉक्टर्स भी इसके लिए रेडिएशन को जिम्मेदार नहीं मानते हैं।
आप इसे पढ़ना भी पसंद कर सकते है:-महान धावक बोल्ट के जीत का राज क्या है –