जॉर्ज फ्लॉयड -क्या अमेरिकन पुलिस मानवता की हदें पार कर रही है ?
इस बीच जॉर्ज फ्लॉयड नाम एकाएक सुर्ख़ियों में आया हुआ | खासकर अमेरिका में पहले तो आपको हम बता दे हम सुनते रहते है भारत में जेल में कही क़ैदी ने पिटाई की वजह से दम तोडा , कही थाने में किसी को पुलिस के थर्ड डिग्री का सामना करना पड़ा | मानवता को तो ताक पे रख ही दिया गया है | लेकिन कुछ लोगों के मन में ये शंका होती होगी की अमेरिका तो एक विकसित देश है शायद वहाँ ऐसा न होता होगा | लेकिन आप गलत है |
एक अश्वेत अमेरिकन जॉर्ज फ्लॉयड ने दम तोड़ दिया क्योकि एक अमेरिकन पुलिस वाले ने गिरफ्तार करने के दौरान उसकी गर्दन को अपने घुटने से दबाया था | और वो कहता सुना जा रहा है की ‘ मुझे साँस लेने में दिक्कत हो रही है’ लेकिन पुलिस वाले पे इसका कोई असर नहीं होता है | और ९ मिन्ट्स के अंदर ही जॉर्ज फ्लॉयड दम तोड़ देता है |
इसका वीडियो वायरल होने से जगह -जगह अमेरिका में प्रदर्शन हो रहे है | उन पुलिस वालों को वैसे तो सस्पेंड कर दिया गया है और हत्या का आरोप भी लगाया गया है | लेकिन आपको क्या लगता है जान क्या इतनी सस्ती है | जिससे लेने में एक सिपाही को ९ मिन्ट्स से भी कम लगते है |
जॉर्ज फ्लॉयड कौन है ?
जॉर्ज फ्लॉयड एक अफ्रीकन अमेरिकन था | वो 2014 में ही मिनेसोटा शिफ्ट हुआ था और संट लुइस पार्क में रहता था |वो एक रेस्रोरेन्ट में ५ साल से सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी कर रहा था | वो बच्चों का पिता भी है | अपनी मृत्यु के समय उसकी जॉब भी जा चुकी थी | कोरोना महामारी के दौरान स्टेट के आदेश के अनुसार शहर में लॉकडाउन हो जाने की वजह से ही सभी रेस्रोरेन्ट बंद हो गए थे | पुलिस ने कहा की एक जालसाजी के केस में जॉर्ज फ्लॉयड को गिरफ्तार किया गया था |जाँच के दौरान वो गाड़ी से बाहर नहीं निकल रहा था |और बाहर निकलने के बाद जॉर्ज ने पुलिस वालों से बदसूलकी करने लगा | जिससे पुलिस उसको जमीन पे लिटा के हथकड़ी पहनाने के दौरान ही एक पुलिस अधिकारी ने उसके गर्दन पे अपना घुटना रख दिया और उसकी मृत्यु हो गयी |
आये जानते है उस पुलिस वाले के बारे में –
डेरेक माइकल ये एक ४४ साल का व्यक्ति ये २००१ से मिनियापोलिस पुलिस डिपार्टमेंट से काम कर रहा था |उसपे १८ कंप्लेंट है ऑफिस रिकॉर्ड के आधार पे | लोग कहते है की हो सकता है ये एक दूसरे को पहले से जानते थे क्योकि डेरेक माइकल जहा १७ साल जहा काम किया है |वहाँ जॉर्ज फ्लॉयड वहाँ पे कई इवेंट में जाता रहता था |ये एक इत्तेफ़ाक़ भी हो सकता है | लेकिन जो कुछ भी हुआ वो बहुत गलत हुआ |जॉर्ज फ्लॉयड के मौत के बाद से भड़की हिंसा के कारण वाशिंगटन में वाइट हाउस को बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्ज फ्लॉयर्ड के मौत के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया जिसके बाद यहां लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करते हुए बड़ी संख्या में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स और स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई है।
आप इसे पढ़ना भी पसंद कर सकते हैं:-अमेरिका ने खुद को वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन से क्यों हटाया ?