भारत के सबसे पहला वोटर ?
भारत का सबसे पहला वोटर से मतलब यहाँ है की भारत में जब वोटिंग सिस्टम लागु हो गया तो सबसे पहले अपना मत किसने डाला | भारत तो आज़ाद 15 अगस्त 1947 में हो गया था |ब्रिटिश राज का अंत होने के बाद भारत का पहला चुनाव फरवरी 1952 होने वाला था | लेकिन हिमाचल प्रदेश में सर्दी और भारी बर्फमारी की वजह से में मतदान तय सीमा के 5 माह पहले ही हो गया | और यहाँ पे सबसे पहला वोट जिसने डाला उनका नाम -श्याम सरन नेगी है | इन्होने ही सबसे पहले मतपत्र में अपना वोट डाला |भारत के सबसे पहले वोटर बनाने का गौरव अपने नाम कर लिया |
पहला वोटर हिमाचल से आता है –
इनका जन्म 1 जुलाई 1917 में हिमाचल के कल्प में हुआ था |इन्होने 1951 के बाद हर आम चुनाव में मतदान किया है इन्हे भारत का सबसे पुराना मतदाता भी माना जाता है |समय -समय पर इन्हे सम्मानित भी किया जाता है कभी प्रशासन के अधिकारी पुरे लावा लस्कर के साथ इनको इनके घर से मतदान केंद्र तक लाते है और इन्हे साल भेट कर सम्मानित करते है |श्याम सरन नेगी को चुनाव आयोग ने अपना ब्रांड ऐम्बैसडर भी बनाया था |
आज़ाद भारत के सबसे पहले और बुज़ुर्ग मतदाता श्याम सरन नेगी आज देश के उन करोड़ों लोगों के लिए एक मिसाल हैं जो अपने वोट की अहमियत को नहीं पहचानते| जैसे की हम जानते है अब नेगी साहब 17लोकसभा और १२ विधानसभा में अपने मत का प्रयोग कर चुके है |इनकी पहचान से ही इनका गांव भी जाना जाता है | ये एक चर्चित बात है की इन्होने बॉलीवुड फिल्म सनम -रे में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है | आँखों से कम देखने के बाद भी नेगी का हौसला अभी भी बना हुआ है |
आप इसे पढ़ना भी पसंद कर सकते है:-आये जानते है भारत में सबसे पहली कॉल किसे हुई थी ?