सुषमा स्वराज -एक शख्सियत
भारतीय पॉलिटिक्स एक बहुत बड़ा नाम है सुषमा स्वराज इस समय के विदेश मंत्री और प्रखर वक्ता है और भारतीय जनता पार्टी की ओजस्वी नेता है | इनको आजकल ट्वीटर के माध्यम से लोगों की सहायता करने के लिए जाना जाता है और मोदी सरकार में ये सशक्त मंत्री के रूप में भी जानी जाती है | आज इनके पॉलिटिक्स के इतर इनको जानते है |
सुषमा स्वराज पहले सुषमा शर्मा थी इनका जन्म १४ फ़रवरी १९५२ को हरयाणा के अम्बाला छावनी में हुआ था |इनके पिता का नाम हरदेव शर्मा और माता का नाम लक्ष्मी देवी है |इनके पिता पहले से ही आरएसएस के सदस्य रहे | सुषमा जी का परिवार मूल रूप से लाहौर – पकिस्तान का रहने वाला था |
सुषमा जी बचपन से ही बुद्धि की प्रखर थी |इनकी पढ़ाई -लिखाई अम्बाला ही हुई फिर इन्होने सनातन धर्म कॉलेज से संस्कृत और राजनितिक विज्ञानं से स्नातक किया |ये अपने समय में बहुत अच्छी ऐन सी सी काडट भी रही |और बाद में इन्होने पंजाब यूनिवर्सिटी लॉ की पढ़ाई की है | सुप्रीम कोर्ट में फिर इन्होने अपनी लॉ प्रैक्टिस शुरू कर दी और वही पे इनको मिले स्वराज कौशल जो भी लॉ प्रैक्टिस करते थे |और बाद में इन्होने शादी कर ली | जिससे सुषमा शर्मा से ये सुषमा स्वराज हो गयी | इनकी एक पुत्री भी है जिसका नाम बासुरी है | वो भी लॉ कर रही है | इनके पती राज्यशभा के मेंबर भी रहे और मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके है |बाद में ये बीजेपी में शामिल हो गयी | अपने बोलने की कला और राजनितिक समझ के बल पर ये दिनों दिन प्रगति करती रही | अम्बाला से ही पहले विधायक बनी और बीजेपी के सरकार में शिक्षा मंत्री बनी |और फिर दिल्ली से संसद में गयी |और अटल जी की सरकार में सुचना मंत्री रही | ये यही नहीं रुकी ये दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी | इस समय की मोदी सरकार में ये विदेश मंत्री है |इनकी प्रतिभा के विपक्ष लोग भी कायल है | इनकी उम्र ज्यादा हो गयी है और ये स्वास्थ के कारण इन्होने २०१९ का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर लिया है |
अपने पद और प्रतिष्ठा को बनाया रखा और उन्हें बीजेपी के एक खेमे के करीब माना जाता है |इस समय वो विदिशा के मध्यप्रदेश से लोकसभा सांसद है |